अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर गत वर्ष अनुसार ही श्री गणेशजी की मूर्तियों के विसर्जन की व्यवस्था करने के निर्देश
उज्जैन 17 सितम्बर। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने 19 सितम्बर को अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिये नगर पालिक निगम के आयुक्त को दिशा-निर्देश जारी किये हैं। जारी किये गये निर्देशों में गत वर्षानुसार प्रतिमा विसर्जन के लिये की गई व्यवस्थाओं के अनुरूप विसर्जन व्यवस्था करने के लिये कहा गया है। कलेक्टर ने आयुक्त नगर पालिक निगम को कहा है कि अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर श्री गणेशजी की प्रतिमाएं रामघाट, त्रिवेणी घाट एवं अन्य चिन्हित घाट पर श्रद्धालुओं से विसर्जन हेतु प्राप्त की जायेंगी। प्राप्त प्रतिमाएं कालियादेह महल के आगे विसर्जन स्थल पर ले जाने हेतु एसउीएम उज्जैन नगर को पर्याप्त मात्रा में डम्पर उपलब्ध कराये जायें। विसर्जन उपरान्त डम्पर में रखी गणेश प्रतिमाओं को व्यवस्थित निर्धारित स्थल पर रखे जाने हेतु पर्याप्त नगर निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाये तथा मूर्तियों को सम्मान सहित विसर्जित किये जाने हेतु निर्देशित किया जाये।
नगर निगम आयुक्त को निर्धारित मार्गों व घाटों पर प्रकाश एवं साफ-सफाई की व्यवस्था, कीटनाशक का छिड़काव, डस्टबीन सहित सफाईकर्मियों की व्यवस्था व पेयजल आपूर्ति व्यवस्था करने के लिये कहा गया है। कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक, वन मण्डलाधिकारी, संभागीय यंत्री मप्रपक्षेविवि कंपनी, सीएमएचओ, उप मण्डल अधिकारी, होमागर्ड जिला कमांडेंट एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को भी पूर्वानुसार विसर्जन व्यवस्थाएं करने के लिये निर्देशित किया है।
क्रमांक 2803 एचएस शर्मा/जोशी

0 टिप्पणियाँ