Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्साहपूर्ण वातावरण में जिले में टीकाकरण महा अभियान प्रारंभ हुआ, शाम 3 बजे तक 60494 लोगो ने टीके लगवाए, देर रात तक होगा टीकाकरण

 उत्साहपूर्ण वातावरण में जिले में टीकाकरण महा अभियान प्रारंभ हुआ, शाम 3 बजे तक 60494 लोगो ने टीके लगवाए, देर रात तक होगा टीकाकरण 













उज्जैन 17 सितंबर। जिले में आज  600  टीकाकरण केंद्रों पर प्रातः 9:00 बजे से उत्साहपूर्ण  माहौल में टीकाकरण प्रारंभ हुआ। जिले के सभी केंद्रों पर फर्स्ट ठोस एवं सेकेंड और लगाए जा रहे हैं। शाम 3 बजे तक 60494 लोगो को टीका लग चुका है। केंद्रों के बाहर बाहर बड़ी संख्या में कतारबद्ध  होकर लोग टीका लगवाने पहुंचे हैं। टीकाकरण देर रात तक जारी रहेगा। केंद्र पर पँहुचने वाले प्रत्येक व्यक्ति को टीका लगाया जाएगा।


600  केंद्रों के अलावा जिले में 80 मोबाइल टीम लगाई गई है। टीकाकरण कार्य के लिए कुल 2720 कर्मचारी लगाए गए हैं।


कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इस संबंध में जिले के सभी एसडीएम, जिला टीकाकरण अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित न रहे यह सुनिश्चित किया जाए। देर रात  तक टीकाकरण किया जाए।


कलेक्टर ने आम नागरिकों से आव्हान किया है कि जिन लोगों ने अभी तक  टीके नहीं लगवाये हैं वह आगे आकर टीके लगवाए और टीकाकरण अभियान को सफल करें। उन्होंने कहा है कि टीके लगवाने से ही  कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है। टीका लगवाने से किसी भी तरह के हानि नहीं है। सभी लोग  टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ