Ticker

6/recent/ticker-posts

भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग पर कोई नया शुल्क नहीं लगाया गया है

 भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग पर कोई नया शुल्क नहीं लगाया गया है



उज्जैन 5 सितम्बर। भगवान श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल होने के  लिए  ऑनलाइन बुकिंग करने पर कोई नया शुल्क नहीं लगाया जा रहा है। पूर्व के कई वर्षों से ही ऑनलाइन भस्मआरती बुकिंग पर ₹100 की भेंट राशि ली जाती रही है। 


         प्रशासक श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भेंट  राशि की  नवीन व्यवस्था  केवल प्रोटोकॉल के तहत आने वाले दर्शनार्थियों के  लिए लागू की जा रही है।


      प्रोटोकॉल से दर्शन के लिए आने वाले  दर्शनार्थियों से  100 रु की भेंट राशि  ली जाएगी। इसी तरह  प्रोटोकॉल से  भस्म आरती  में शामिल होने वाले दर्शनार्थियों से 200 भेंट राशि  लिए जाने का प्रावधान किया गया है। ऑफलाइन भस्म आरती बुकिंग कराने पर दर्शनार्थियों  से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ