मदिरा दुकानों में पाई गई अनियमितताओं में सितम्बर माह में 7 लाख 27 हजार रुपये की शास्ति आरोपित
उज्जैन 22 अक्टूबर। प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि विगत सितम्बर माह में जिले की समस्त देशी/विदेशी मदिरा दुकानों पर निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के लिये लायसेंसी के विरूद्ध विभागीय प्रकरण कायम किये गये। मदिरा दुकानों पर पाई गई अनियमितताओं में सितम्बर माह में सात लाख 27 हजार रुपये की शास्ति आरोपित की जाकर लायसेंसी द्वारा जमा कराई गई।
उल्लेखनीय है कि उज्जैन जिले के आबकारी वृत्तों द्वारा सम्बन्धित वृत्त क्षेत्रों में सघन गश्त कर मदिरा के अवैध/विक्रय/संग्रहण/परिवहन/चौर्यनयन पर पूर्ण निगरानी रखी जाकर अवैध मदिरा व्यवसाय की रोकथाम की जा रही है।
क्रमांक 3238 अनिकेत/जोशी
0 टिप्पणियाँ