जिले में एक साथ सम्पन्न हुये 43 विधिक साक्षरता शिविरों के माध्यम से हजारों लोगों को दी गई कानून संबंधी जानकारियां, देश के प्रत्येक नागरिक को समान रूप से न्याय पाने का अधिकार है कोई भी व्यक्ति निर्धनता व गरीवी के कारण न्याय पाने से वंचित नहीं रह जाये, श्री एन.पी.सिंह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाघीश
उज्जैन- म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एन.पी. सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 23.10.2021 को जिले एवं तहसीलों के विभिन्न ग्रामों एवं स्थानों में एक साथ 43 स्थानों पर विधिक साक्षरता जागरूुकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त सभी 43 शिविरों में से प्रत्येक शिविर में उप्पैन जिले में पदस्थ एक एक न्यायाधीशगण ने जाकर के विधिक सेवा प्राधिकरण एवं शासन द्वारा संचालित जनकल्याणी योजनाओं के बारे में आमजनता को अवगत कराया और उनकी समस्याओं की सुनवाई की गई।
इसी तारतम्य में ग्राम लालपुर स्थित नवसंवत लॉ कॉलेज में कार्यकम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एन.पी. सिंह के द्वारा किया गया। और इस अवसर पर उन्होंने विधि के छात्र-छात्राओं को बताया कि देश में आज भी न्याय प्रणाली पर आम जनता का दृड़ विश्वास है। देश के प्रत्येक नागरिक को समान रुप से न्याय पाने का अधिकार है कोई भी व्यक्ति निर्धनता व गरीबी के कारण न्याय पाने से वंचित नहीं रह जाये इसके लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव कार्य कर रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पीड़ित प्रतिकर योजना, पॉक्सो अधिनियम, हिन्दु उत्तराधिकार अधिनियम, मोटर कीकल एक्ट व अन्य विधि विषयों पर जानकारी देते हुये बताया कि आप लोग अपने गांव एवं मोहल्लों में जाकर आम व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देकर समाज के उत्थान एवं विकास में सहयोगी बने।
संस्था के सचिव /जिला न्यायाधीश श्री अरविंद जैन के द्वार विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अन्य जनकल्याणीकारी योजनाओं की जानकारी दी गई वरिष्ठ अधिवक्ता श्री योगेश व्यास के द्वारा जनउपयोगी सेवाओं की लोक अदालत एवंश्री हरदयाल सिंह ठाकुर अधिवक्ता के द्वारा मोटर दूर्घटना व अन्य विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई । नवसंवत लॉ कालेज के चेयरमेन तरुण शाह के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यकम में लॉ कालेज के सेंकडो छात्र-छात्राओं साहित प्रोफेसरगण व अन्य स्टॉफ के द्वारा भाग लिया गया।
जिला मुख्यालय में पदस्थ विशेष न्यायाधीश श्री अश्वाक अहमद खान तथाजिला न्यायाधीश श्री वैभव मंडलोई, श्री संतोष शुक्ला, श्री जितेन्द्र कुशवाह, श्री शाशिकांत वर्मा, श्री अंबुज पाण्डेय, श्री पंकज चतुर्वेदी, श्री आदेश कुमार जैन, श्रीमती आरती शुक्ला पाण्डेय, मुख्य्य न्यायिक मजिस्टेट श्री अभिषेक नागराज एव अन्य न्यायिक मजिस्टेट श्रीमती नताशा शोख पटेल, श्री वीरेन्द्र जोशी, श्री हेमंत मेहरा, श्रीमती दीपा पॉल, सुश्री सपना शिवहरे, सुश्री रविना चौधरी, सुश्री सोनाली वर्मा, सुश्री सुचि परते, श्रीमती पल्लवी पर्ते, श्री विनायक गुप्ता तहसील तराना में जिला न्यायाधीश श्री एस.सी.पाल एंव न्यायकि मजिस्टेट श्री श्रीकृष्ण डागलिया, श्रीमती विधि डागलिया एवं श्रीमती वंदना मालवीय तहसील महिदपुर में श्री साबिर अहमद खान, कुः उर्मिला चौहान एवं सौहानलाल भगौरा तहसील बडनगर में जिला न्यायाधीश श्री सुनील मालवीय, जफर इकबाल एवं न्यायिक मजिस्टेट श्री दशरथ सिंह मिडे, श्री सज्जन सिंह सिसोदिया व अंजली अग्रवाल तहसील नागदा में जिला न्यायाधीश श्रीमती वंदना राज पाण्डेय श्री अभिषेक सक्सेना एवं न्यायिक मजिस्टेट श्री अश्विन परमार, श्रीमती पूनम डामेचा, श्री नदीम जावेद खान एवं तहसील खाचरौद में जिला न्यायाधीश श्री ए.के. सक्सेना न्यायिक मजिस्द्रेट गिरीश शार्मा, पूजा मौर्य के द्वारा भिन्न भिन्न गांव मे जाकर विधिक साक्षरता शिविरों में भाग लेकर विधिक सेवा प्राधिकरण एवं आमजनता के दैनिक उपयोग में आने वाले कानून तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनओं की जानकारी देकर आम व्यक्तियों को जागरूुक किया गया। और आगामी 11 दिसंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अपने प्रकरणों को सुलह व समझौते आधार पर निराकृत कराने की सलाह दी गई।
संस्था के सचिव /जिला न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार जैन के द्वारा उक्त जानकारी देते हुये बताया गया कि उक्त शिविरों में जनपदर्ंचायत महिला एट बाल विकास विभाग सहित शासन के अन्य सभी विभागों का सहयोग प्राप्त हुआ है और विभिन्न स्थानों पर शासन के विभिन्न विभागों के द्वारा आपने अपने स्टाल लगा कर जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर संबंधित विभाग के अधिकारीयों द्वारा भी जानकारी दी गई। श्री जैन यह भी बताया कि आगामी 14 नंवबर तक प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर आगे 'भी जागरुकता शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
अरविंद कुमार जैन
जिला न्यायाधीश /सचिव,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,
उज्जैन
0 टिप्पणियाँ