मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के किसान परिवारों को हितलाभ राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित की गई, उज्जैन के 2 लाख से अधिक किसानों के खाते में राशि वितरित की गई
उज्जैन 23 अक्टूबर। शनिवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 77 लाख किसान परिवारों को 1540 करोड़ रुपये की हितलाभ राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित की गई। इस दौरान उज्जैन जिले के दो लाख नौ हजार 458 किसानों के खाते में भी उक्त योजना के अन्तर्गत राशि वितरित की गई। मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मिंटो हॉल भोपाल से किया गया।
इस दौरान उज्जैन एनआईसी कक्ष में सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारस जैन, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुरसिंह बोरमुंडला, अपर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती गरिमा रावत, अधीक्षक भू-अभिलेख सुश्री प्रीति चौहान एवं किसान हितग्राही मौजूद थे।
भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से राजस्व मंत्री श्री गोविन्दसिंह राजपूत झाबुआ से शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन दिया। मुख्यमंत्री द्वारा इसके पश्चात सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के खाते में राशि वितरित की गई। इसके बाद सभी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के उद्बोधन को सुना। उज्जैन एनआईसी कक्ष में अतिथियों द्वारा पांच किसानों गंगेड़ी के श्री महेश बागवान, सुरजनवासा के श्री धर्मेंद्र मालवीय, भीतरी के श्री विजय, पिपलई के श्री दिलीप सिंह और छुड़ावद के श्री शंकरलाल को प्रतीकात्मक स्वरूप योजना के तहत राशि के चेक वितरित किये गये।
क्रमांक 3247 अनिकेत/जोशी
0 टिप्पणियाँ