Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा स्कूल को आईएसओ की श्रेणी में लाने के प्रयास करें

 जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा स्कूल को आईएसओ की श्रेणी में लाने के प्रयास करें



उज्जैन 22 अक्टूबर। आज जालसेवा निकेतन में उज्जैन एवम घटिया विकासखण्ड के बीईओ, समस्त प्राचार्य, बीआरसी , बीएसी, समस्त जनशिक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में सर्वप्रथम एडीपीसी गिरीश तिवारी ने सभी ऑनलाइन किये जाने वाले कार्यो की समीक्षा की एवम प्रोजेक्टर के माध्यम से कैसे कार्य करना है यह भी बताया । उपस्थित सदस्यों को इंस्पायर अवार्ड में विद्यार्थियों के आईडिया रजिस्टर करने को कहा । साथ ही NAS की तैयारी करने के लिए कहा।


सर्व शिक्षा अभियान के एपीसी गिरीश शर्मा ने भी NAS परीक्षा , गणवेश वितरण आदि बिन्दुओ पर समीक्षा की । भोपाल से आये एनजीओ भूपेंद्र त्रिवेदी ने किन किन बातों पर विद्यालय में ध्यान देना चाहिए ताकि विद्यालय को आईएसओ की श्रेणी में ला सके उसके टिप्स दिए । जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा द्वारा समग्र रूप से समीक्षा करते हुए कहा कि हमें सभी ऑनलाइन कार्य समय सीमा में पूर्ण करने है । सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों को एल-1 यानी बीईओ लेवल पर ही शिकायत कर्ता से बात कर समाप्त करने पर जोर देते हुए उपस्थित प्राचार्यो से भी कहा कि आपसे सम्बन्धित प्रकरण का निराकरण कर बीईओ लेवल से एंट्री कराये। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (NAS2021) जो 12 नवंबर को होनी है उसके अभ्यास को अच्छे से कक्षा 3,5,8 एवम 10 में करवाने को कहा । उपस्थित प्राचार्य एवम जनशिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय संचालन को लेकर पांच फॉर्मेट प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाए । इनमें प्रमुख रूप से शाला स्वच्छता, विभिन्न दिवस आयोजन, स्टूडेंट फ़ाइल बनाना, प्रयोगशाला के लिए लाग बुक बनाना आदि थे ।


आगामी दिवस 26 अक्टूबर को बड़नगर , खाचरोद एवं 28 अक्टूबर को महिदपुर, तराना के प्राचार्यो, जनशिक्षकों, बीईओ, बीआरसी की बैठक इन विकासखण्डों के उत्कृष्ट स्कूलों में आयोजित की जायेगी ।


क्रमांक 3232        अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ