Ticker

6/recent/ticker-posts

बालक-बालिका छात्रावासों में कदम कदम बढ़ाये जा गीत का गायन किया गया

 बालक-बालिका छात्रावासों में कदम कदम बढ़ाये जा गीत का गायन किया गया



 उज्जैन 22 अक्टूबर। जिला शिक्षा केन्द्र के सहायक परियोजना समन्वयक द्वारा जानकारी दी गई कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले में संचालित केजीबीबी एवं बालक-बालिका छात्रावासों में देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस बालक/बालिका छात्रावासों में प्रार्थना सभा में नेताजी सुभाशचन्द्र बोस से सम्बन्धित गीत कदम कदम बढ़ाये जो खुशी के गीत गाये जा का गायन किया गया और उनके जीवन परिचय का वाचन किया गया।


क्रमांक 3236        अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ