Ticker

6/recent/ticker-posts

युवाओं ने किया बोरी बंधान

 युवाओं ने किया बोरी बंधान



उज्जैन 27 नवम्बर। जल ही जीवन है जल को बचाने का जतन प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए। बरसात के बाद गांव के नदी नालों में पानी बहता है अगर उसे श्रमदान के माध्यम से रोका जाए तो जलस्तर बढ़ सकता है। यह बात मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकास खंड समन्वयक श्रीमती रेणुका श्रोत्रिय ने बड़नगर विकासखंड के ग्राम कीलौली में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कही। आपने कहा कि प्रत्येक गांव में प्रस्फुटन समितियां ग्राम विकास की अवधारणा के साथ कार्य कर रही है इसी कड़ी में आज ग्राम किलोली प्रस्फुटन समिति ने बोरी बंधान कार्यक्रम का आयोजन किया है। श्रीमती श्रोत्रिय ने आगे कहा कि जन अभियान परिषद द्वारा बीएसडब्ल्यू एवं एमएस डब्लू कोर्स का संचालन भी किया जाएगा अगर आपकी नजर में कोई ग्रामीण बच्चा 12वीं बाद आगे नहीं पढ़ पाया तो उसे इस कोर्स में दाखिला दिलवा सकते हैं। जिससे वह अपने आगे की पढ़ाई निरंतर जारी रख सके।


कार्यक्रम का संचालन प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह डोडिया ने किया। बोरी बंधान कार्यक्रम में भैरू सिंह मोरी, विशाल, जितेंद्र कुमावत, अंकित सोलंकी, योगेश कुमावत सुमेर सिंह गोयल, राकेश बारोट, आनंदसिंह सरपंच प्रतिनिधि ओंकारसिंह पवार आदि ने श्रमदान करते हुए  लगभग 47 बोरी से गांव में बहने वाले नाले पर बोरी बंधान कर पानी रोकने का कार्य किया। इसी तरह अन्य प्रस्फुटन ग्रामों में भी समितियां अपने स्तर पर बोरी बंधन व अन्य कार्य कर रही है।


क्रमांक 3652       उज्जैनिया/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ