"सफलता की कहानी" ग्रामीण सड़क बनने से मुख्य मार्ग से दूरी हुई कम, ग्रामीणों में खुशी की लहर
उज्जैन 09 नवम्बर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-1 के अन्तर्गत उज्जैन जिले के घट्टिया विकास खण्ड के ग्राम कलेसर से बनड़ा मार्ग लिया गया था। मार्ग पूर्ण होने से मुख्य मार्ग से ग्रामीणजनों के लिये दूरी कम हुई। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। पूर्व में सड़क मार्ग न होने के कारण ग्रामीणजनों के बच्चों के लिये शिक्षा के लिये दूर जाना पड़ता था और मेडिकल सुविधाओं के लिये कच्चे मार्ग से होकर जाना पड़ता था। गांव में एम्बुलेंस भी नहीं आ पाती थी। वर्षा के समय में भी ग्रामीणों को आने-जाने में बाधा उत्पन्न होती थी। बालिकाओं को शिक्षा से वंचित रहना पड़ता था और किसानों को अपनी उपज मंडी में बेचने के लिये परेशान होते थे। सड़क बनने के कारण मुख्य मार्ग से दूरी कम हो गई और सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं का लाभ ग्रामीणजन ले पा रहे हैं।
क्रमांक 3451 उज्जैनिया/जोशी
0 टिप्पणियाँ