नाली के पानी की रूकने की समस्या का तुरन्त निराकरण किया गया
उज्जैन 09 नवम्बर। नगर परिषद तराना के वार्ड क्रमांक 14 में शिव श्री टॉकीज के पास नाथवाड़ा नाली के चौक हो जाने एवं नाली का पानी नाली में से बाहर आ जाने की शिकायत रहवासियों द्वारा नगर परिषद कार्यालय में की गई थी। इस पर अनुविभागीय अधिकारी के आदेशानुसार नगरपरिषद की टीम द्वारा नाले पर सफाई कार्य प्रारंभ किया गया। सफाई कार्य के दौरान यह पाया गया कि कुछ लोगों द्वारा नाले के ऊपर पक्का निर्माण किया गया था, जिसके कारण पानी का बहाव रुक गया था। नाली का पानी उनके किए गए अतिक्रमण से आगे नहीं बढ़ पा रहा था। नगर परिषद की टीम द्वारा जेसीबी के माध्यम से कुछ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। जैसे ही जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटाया गया नाली के पानी का बहाव तेजी से शुरू हो गया एवं जो पानी रुका हुआ था वह पूरा नाली के माध्यम से आगे बढ़ गया । नगर परिषद द्वारा त्वरित गति से नाली के पानी के रुकने की समस्या का निराकरण किया गया।
क्रमांक 3447 उज्जैनिया/जोशी
0 टिप्पणियाँ