Ticker

6/recent/ticker-posts

संस्कृतकविसमवाय में रसवर्षा होगी

 संस्कृतकविसमवाय में रसवर्षा होगी



उज्जैन 19 मार्च। संस्कृत रचनाधर्मिता के संवर्धन के उद्देश्य से अकादमी द्वारा 20 मार्च रविवार को अभिरंग नाट्यगृह कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन में मध्याह्न एक बजे होली के पावन पर्व पर संस्कृतकविसमवाय का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आमंत्रित विद्वान् पारम्परिक एवं समसामयिक विषयों पर केन्द्रित मौलिक काव्यपाठ करेंगे।


      कालिदास संस्कृत अकादमी के प्रभारी निदेशक डॉ.सन्तोष पण्ड्या ने बताया कि सम्पूर्ण देश से संस्कृत के कवियों को काव्यपाठ हेतु आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री आचार्य रमाकान्त शुक्ल नई दिल्ली करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद होंगे। अकादमी द्वारा कालिदास समारोह सहित अन्य आयोजनों में कवि सम्मेलन के आयोजन किये जाते रहे हैं। इस वर्ष अकादमी का यह अभिनव आयोजन है।


      कार्यक्रम प्रभारी डॉ.सन्दीप नागर ने बताया कि इस कविसमवाय में डॉ.मिथिलाप्रसाद त्रिपाठी इन्दौर, डॉ.कामताप्रसाद त्रिपाठी प्रतापगढ़, डॉ.भगवतीलाल राजपुरोहित उज्जैन, डॉ.कौशलेन्द्र पाण्डेय वाराणसी, डॉ.निलिम्प त्रिपाठी, डॉ.लक्ष्मीनारायण पाण्डेय भोपाल, डॉ.हर्षदेव माधव, डॉ.ऋषिराज जानी अहमदाबाद, डॉ.रामलखन पाण्डेय लखनऊ, डॉ.चन्द्रगुप्त वर्णेकर, डॉ.पराग जोशी नागपुर, डॉ.भारतेन्दु पाण्डेय नई दिल्ली, डॉ.वेदव्रत हरिद्वार, डॉ.ओमप्रकाश दुबे सीहोर, डॉ.धर्मेन्द्र सिंहदेव पुरी, डॉ.तुलसीदास परौहा उज्जैन, डॉ.शिवानन्द मिश्र आदि कविगण आमंत्रित हैं। संस्कृतकविसमवाय में काव्यमाधुरी के रसपान के लिए नगर के समस्त संस्कृतविद्,  साहित्यकार, रंगकर्मी, समाजसेवी सादर आमंत्रित हैं।


क्रमांक 0765                                                              एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ