Ticker

6/recent/ticker-posts

चना, मसूर व सरसों के लिए 9 गोदाम स्तरीय खरीदी केंद्र स्थापित

 चना, मसूर व सरसों के लिए 9 गोदाम स्तरीय खरीदी केंद्र स्थापित



उज्जैन 19 मार्च। रबी विपणन वर्ष 2022 में चना, मसूर एवं सरसों के लिए उपार्जन हेतु जिला उपार्जन समिति द्वारा 9 गोदाम स्तरीय खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी श्री एमएल मारु ने बताया कि कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर जिले में नौ गोदाम स्तरीय खरीदी केंद्र बनाए गए हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है- मारुति वेयर हाउस उंडासा उज्जैन, महालक्ष्मी वेयर हाउस आगर रोड उज्जैन, एसडब्ल्यूसी तराना, वेयर हाउस कढ़ाई तराना, गुरुदेव वेयर हाउस सेकाखेड़ी महिदपुर, नागोरी वेयर हाउस झारडा, चौहान वेयर हाउस बेडावन्या खाचरोद, एसबीसी नागदा तथा अरिहंत वेयर हाउस कृषि उपज मंडी बड़नगर शामिल है।


क्रमांक 0764                                                              एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ