18 वर्ष से 60 वर्ष तक के नागरिकों को कोविड टीकाकरण का बूस्टर डोज रजिस्टर्ड निजी चिकित्सालयों में निर्धारित राशि जमा कर लगेगा
उज्जैन 28 अप्रैल। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.केसी परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देश अनुसार 18 से 60 वर्ष तक के नागरिकों को कोविड टीकाकरण का बूस्टर डोज कोविन पोर्टल में रजिस्टर्ड निजी चिकित्सालयों में नागरिक निर्धारित राशि जमा करवाकर कोविन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीयन करके टीकाकरण करवा सकेंगे। निजी चिकित्सालय द्वारा बूस्टर डोज लगाने के बाद नागरिकों को टीकाकरण प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा। शासकीय अस्पतालों एवं संस्थाओं में 60 वर्ष से कम उम्र के नागरिकों को कोविड बूस्टर टीकाकरण नहीं किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाईड लाइन के अनुसार हैल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के नागरिकों को ही शासकीय अस्पताल व स्वास्थ्य संस्थाओं में नि:शुल्क प्रीकॉशन डोज लगाया जा रहा है।
क्रमांक 1193 एचएस शर्मा/जोशी

0 टिप्पणियाँ