मुख्यमंत्री श्री चौहान बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराकर श्रवण कुमार जैसा कार्य कर रहे हैं-उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी अयोध्या यात्रा के लिये यात्रियों को रवाना किया
उज्जैन 28 अप्रैल। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव तथा जिला पंचायत के प्रधान श्री करण कुमारिया आदि ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी एवं अयोध्या यात्रा के लिये यात्रियों को रवाना करने के पूर्व यात्रियों का पुष्पहारों से स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें रवाना किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराकर श्रवण कुमार जैसा कार्य कर रहे हैं। संस्कृति को जिन्दा रखना जरूरी है। सरकार धन्य है कि जिले के बुजुर्गों को नि:शुल्क तीर्थ यात्रा करा रही है। काशी और अयोध्या के स्थानों की एक अलग पहचान है। तीर्थ यात्री दोनों पवित्र स्थानों का आनन्द लें। इन दोनों तीर्थ स्थानों का वैभव एवं इनकी पहचान ही अलग निराली है। उन्होंने समस्त तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दी और उनका सदैव आशीर्वाद सरकार को मिलता रहे। हम सब परस्पर आपसी प्रेमभाव से रहें। यात्रा की वापसी मंगलवार 3 मई को होगी। इस अवसर पर श्री संजय अग्रवाल, श्री परेश कुलकर्णी, श्री जगदीश पांचाल, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
क्रमांक 1195 उज्जैनिया/जोशी





0 टिप्पणियाँ