Ticker

6/recent/ticker-posts

31 अगस्त तक वोटर आईडी से जुड़ेगा आधार नम्बर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीसी पर दिये दिशा-निर्देश

 31 अगस्त तक वोटर आईडी से जुड़ेगा आधार नम्बर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीसी पर दिये दिशा-निर्देश



 उज्जैन 17 अगस्त। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने प्रदेश के सभी संभागायुक्त एवं कलेक्टर्स की वीसी लेकरवोटर आईडी को आधार नम्बर से जोड़ने के लिये की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि आगामी 31 अगस्त तक वोटर आईडी से आधार नम्बर से जोड़ने का कार्य पूरा किया जाये। वीडियो कॉन्फ्रेंस में उज्जैन एनआईसी से संभागायुक्त श्री संदीप यादव, कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं उपायुक्त राजस्व श्री एसएस नायर मौजूद थे।


उल्लेखनीय है कि जिले के सभी मतदाताओं का वोटर आईडी आधार से जोड़ा जायेगा। इस हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 31 अगस्त तक अन्तिम तिथि तय की गई है। जिले में कार्यरत 1821 बीएलओ को प्रतिदिन 30 वोटर आईडी कार्ड आधार से जोड़ने के निर्देश दिये गये हैं। गरूड़ा एप के माध्यम से मतदाताओं के आधार नम्बर वोटर आईडी से जोड़ा जा रहा है। साथ ही व्यक्ति स्वयं वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर वोटर लिस्ट से सम्बन्धित सभी कार्य को कर सकता है। 


क्रमांक 2576     एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ