राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के उज्जैन आगमन पर आत्मीय स्वागत हुआ
उज्जैन 17 अगस्त। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के बुधवार 17 अगस्त को उज्जैन पुलिस लाइन हेलीपेड पर पहुंचने पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री सनवर पटेल ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री संदीप यादव, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, डीआईजी श्री अनिल कुशवाह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार पाण्डेय, एडीएम श्री संतोष टैगोर, एएसपी श्री आकाश भूरिया आदि उपस्थित थे। उक्त प्रशासनिक अधिकारियों ने भी राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल विक्रम कीर्ति मन्दिर में आयोजित महर्षि पाणिनी संस्कृत विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस में शामिल हुए। कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल रतलाम के लिये रवाना हुए। इस अवसर पर उनकी विदाई उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने की।
क्रमांक 2571 उज्जैनिया/जोशी





0 टिप्पणियाँ