Ticker

6/recent/ticker-posts

सांसद ने उज्जैन-झालावाड़ मार्ग को फोरलेन करने की मांग संसद में रखी

 सांसद ने उज्जैन-झालावाड़ मार्ग को फोरलेन करने की मांग संसद में रखी



उज्जैन 23 मार्च। उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के लोकसभा सदस्य श्री अनिल फिरोजिया ने लोकसभा में उज्जैन झालावाड़ मार्ग को फोरलेन करने की मांग रखी है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यह मार्ग टूलेन स्वीकृत किया गया है, जबकि यातायात का इस पर अत्यधिक दबाव है और आयेदिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती है। लोगों का जीवन बचाने के लिये इस मार्ग को फोरलेन किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने लोकसभा में प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री से इस मार्ग को फोरलेन करने की मांग रखी है।


क्रमांक 0969            एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ