शांति समिति की बैठक आज शाम 5 बजे घोंसला बस स्टैंड पर
घोंसला- राघवी थाना द्वारा शांति समिति की बैठक आज शाम 5:00 बजे घोंसला बस स्टैंड पर आयोजित की जाएगी l सहायक थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह अलावे ने बताया कि आगामी त्यौहार होली, धुलेटी, रंग पंचमी ,चूल कार्यक्रम एवं शबे -ए- रात आदि त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है l बैठक में विशेष रूप से कोविड-19 की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए चर्चा की जाएगी l सहायक थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह अलावे ने शांति समिति के सभी सदस्यों एवं क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि समेत गणमान्य नागरिकों से उपस्थित होने का आह्वान किया है l
सुरेश डाबी डिप्टी ब्यूरो चीफ जिला उज्जैन-9111283602

0 टिप्पणियाँ