Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री आज मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना एवं राहत राशि की द्वितीय किश्त सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित करेंगे

 मुख्यमंत्री आज मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना एवं राहत राशि की द्वितीय किश्त सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित करेंगे



 उज्जैन 22 मार्च। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज 23 मार्च को भोपाल के मिंटो हॉल से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना एवं राहत राशि की द्वितीय किश्त के अन्तर्गत सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित करेंगे। भू-अभिलेख जिला उज्जैन के प्रभारी ने इस सम्बन्ध में जिले के समस्त राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिये और मुख्यमंत्री के लाईव सुनने हेतु किसानों को अपने-अपने क्षेत्र में जोड़ें। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। कार्यक्रम जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दोपहर एक बजे से 2 बजे तक सम्पन्न होंगे और दोपहर 2 बजे से मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वेबकास्ट लिंक के द्वारा जुडेंगे। वेबलिंक https;webcast.gov.in/mp/cmevents रहेगी। कार्यक्रम से जुड़ने हेतु अधिक से अधिक हितग्राहियों को www.mp.mygov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।


क्रमांक 0960              उज्जैनिया/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ