Ticker

6/recent/ticker-posts

सफलता की कहानी" बाढ़ प्रभावित इलाकों में देवदूत बनकर पहुंचे होमगार्ड के जवान, महिदपुर में बाढ़ में फंसे 22 नागरिकों को सुरक्षित निकाला

 "सफलता की कहानी" बाढ़ प्रभावित इलाकों में देवदूत बनकर पहुंचे होमगार्ड के जवान, महिदपुर में बाढ़ में फंसे 22 नागरिकों को सुरक्षित निकाला



 उज्जैन 27 जुलाई। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री संतोष कुमार जाट ने बताया कि विगत 24 जुलाई की रात्रि से पूरे उज्जैन जिले में तेज बारिश का दौर जारी है। इस कारण नीचले इलाकों में जलभराव की समस्या के कारण आम जन-जीवन प्रभावित हुआ है। जिले की महिदपुर तहसील के फकीर मोहल्ला में कई नागरिक जलभराव के कारण फंस गये थे। जिला कार्यालय होमगार्ड द्वारा बाढ़ बचाव के लिये बनाई गई त्रिस्तरीय व्यवस्था के तहत महिदपुर डीआरसी के जवानों ने नायक जौहर हुसैन के नेतृत्व में नागरिकों को बोट, लाईफ जैकेट और लाईफबाय की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।


 गौरतलब है कि विगत 25 जुलाई को उक्त मोहल्ले के 22 नागरिक जल आपदा में फंस गये थे, जिसकी सूचना डीआरसी प्रभारी नायक जौहर हुसैन ने होमगार्ड लाइन उज्जैन में स्थित ईओसी सेन्टर पर दी। प्राप्त सूचना पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट द्वारा क्यूआरटी टीम को मूवमेंट के लिये निर्देशित किया गया। साथ ही डीआरसी द्वारा त्वरित बचाव कार्य करने के निर्देश दिये गये। इस प्रकार डीआरसी टीम द्वारा उक्त मोहल्ले के कुल 22 नागरिकों को बचाया गया।


 ज्ञात हो कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए इसके कमांडेंट द्वारा पहले से ही सभी नौ डीआरसी और क्यूआरटी टीमों को अलर्ट कर दिया गया था, जिसके चलते भारी बारिश में उज्जैन में कहीं भी जान-माल की क्षति नहीं हुई। आगामी भारी बारिश से निपटने के लिये भी होमगार्ड और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम तत्पर रहेगी।


क्रमांक 2270        अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ