Ticker

6/recent/ticker-posts

उज्जैन 28 जुलाई । कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर उज्जैन शहर में बी पी एल सूची की जांच जारी है । अभी 17000 राशन कार्ड की जांच की गई है जिसमें से 2000 अपात्र पाए गए हैं, उन्हें नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

 अपात्र बीपीएल राशन कार्ड धारियों को चेतावनी, सूची से अपना नाम कटवा लें, अब तक लिए गए लाभ की रिकवरी होगी, कानूनी कार्यवाही अलग होगी 

उज्जैन 28 जुलाई । कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर उज्जैन शहर में  बी पी एल सूची की जांच जारी है । अभी 17000 राशन कार्ड की जांच की गई  है जिसमें से 2000  अपात्र पाए गए हैं, उन्हें नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। 

अंतिम चेतावनी 

जिला प्रशासन द्वारा  अपात्र लोगो को   अंतिम  बार चेतावनी देते हुए कहा गया है कि  वे  स्वेच्छा से अपना नाम  बी पी एल सूची से कटवा ले । अगर जांच के दौरान फर्जी तरीके से नाम जुड़वाना  पाया गया तो  रिकवरी के साथ-साथ अन्य वैधानिक कार्यवाही  की जाएगी। उल्लेखनीय है कि  उज्जैन शहर  में 67000 बीपीएल राशन कार्ड धारी है जिनका भौतिक सत्यापन का  किया जाएगा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ