अंकुर योजना में पौधारोपण किया जायेगा
उज्जैन 28 जुलाई। मप्र जनअभियान परिषद विकासखंड बडनगर के ग्राम इंगोरिया में गणेश मंदिर पर सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया। सेक्टर बैठक में इंगोरिया, अमलावदबिका, महुडि़आलम, सुवासा, धुरेरी, कीलोली, कुलावदा, निंबोदा, सनावदा, सरसाना आदि ग्रामों के प्रतिनिधि के सदस्य ने अपनी सहभागिता की। बैठक में मप्र जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सचिन शिंपी द्वारा प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए कहा कि समग्र ग्राम विकास की अवधारणा रख अपने गांव के विकास के लिए कार्य करना है। अंकुर योजना में अधिक से अधिक पौधरोपण, स्वच्छ भारत मिशन अंर्तगत ग्राम में सोख्ता गड्ढा बनाने तथा हर ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन से नाडेप बनाने का कार्य किया जाना है। इसमें सभी पदाधिकारी अपना योगदान दें। बैठक के उपरांत त्रिवेणी का रोपण गणेश मंदिर में किया गया। बैठक में सीएमसीएलडीपी के छात्र मेंटर कोरोना वॉलेंटियर उपस्थित रहे।
क्रमांक 2299 एचएस शर्मा/जोशी


0 टिप्पणियाँ