Ticker

6/recent/ticker-posts

होमगार्ड कार्यालय में वृक्षारोपण हुआ

 होमगार्ड कार्यालय में वृक्षारोपण हुआ



उज्जैन 30 जुलाई। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री संतोष कुमार जाट द्वारा जानकारी दी गई कि प्रकृति को हराभरा बनाने और वातावरण में आक्सीजन और शुद्ध हवा के संचार के लिये गत दिवस संभागीय कार्यालय और जिला कार्यालय होमगार्ड में श्री सैजस्वी फाउंडेशन के सौजन्य से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इसमें आम, नीम, जामुन, बादाम, बरगद, गुलमोहर, आंवला, गुल्हड़, सुरजना, रूद्राक्ष, सीताफल, बांस आदि वृक्षों के पौधे लगाये गये। इस दौरान डिवीजनल कमांडेंट प्रीतिबाला सिंह और होमगार्ड कार्यालय का स्टाफ सैजस्वी फाउंडेशन की प्रेसीडेंट अंशु याग्निक, वाईस प्रेसीडेंट रीना शर्मा एवं संजय याग्निक और सदस्य इंदु श्रीवास्तव, सरिता मेनन, वर्षा जोशी मौजूद थे।


क्रमांक 2315        अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ