Ticker

6/recent/ticker-posts

बैठक एवं पौधारोपण

 बैठक एवं पौधारोपण




उज्जैन 30 जुलाई। मप्र जनअभियान परिषद एवं स्वच्छ भारत मिशन के संयुक्त तत्वाधान में माकड़ोन सेक्टर विकास खंड तराना की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पौधारोपण, सोख्ता गड्ढे बनाने व शौचालय निर्माण की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रघुवीर सिंह सिसोदिया सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्री सचिन शिंपी जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद, श्री सोनक पंडित विकासखंड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन तराना, श्री धनसिंह धनगर विकासखंड समन्वयक जनअभियान परिषद, गांव के वरिष्ठ नागरिक श्री दरबारसिंह एवं सीएमसीएलडीपी छात्र प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव, ग्रामीणजन एवं मेंटर श्री जगदीश राठौर उपस्थित रहे।


बैठक में श्री सोनक पंडित द्वारा स्वच्छ भारत मिशन की सोख्ता गड्ढा सामुदायिक नाडेप एवं शौचालय अति गरीब परिवारों के लिए की जानकारी दी गई एवं जिला समन्वयक श्री सचिन शिम्पी जी द्वारा जन अभियान परिषद की नवांकुर प्रस्फुटन एवं सीएमसीएलडीपी योजना प्रारंभ होगी, इसकी जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्रों को अंकसूची वितरित की गई एवं स्थानिय मोक्षधाम में पौधारोपण किया गया कार्यक्रम का आभार श्री विक्रम सिंह चौधरी ने माना।


क्रमांक 2327     एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ