Ticker

6/recent/ticker-posts

होम्योपैथिक औषधी मलेरिया ऑफ 200 का वितरण दो चरणों में किया जायेगा

 होम्योपैथिक औषधी मलेरिया ऑफ 200 का वितरण दो चरणों में किया जायेगा



उज्जैन 09 अगस्त। जिला आयुष अधिकारी डॉ.मनीषा पाठक द्वारा जानकारी दी गई कि आयुष विभाग मप्र शासन द्वारा मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम-2021 के तहत जिला आयुष कार्यालय के अधीन संचालित होने वाले आयुष औषधालयों के द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में होम्यापैथिक औषधी मलेरिया ऑफ 200 का वितरण दो चरणों में किया जायेगा। प्रथम चरण में 10 अगस्त, 17 अगस्त और 24 अगस्त तथा द्वितीय चरण में 7 सितम्बर, 14 सितम्बर और 21 सितम्बर को औषधी का वितरण किया जायेगा।


प्रथम एवं द्वितीय चरण में प्रत्येक सदस्य को होम्योपैथिक औषधी की छह गोली सप्ताह में एक बार कुल तीन सप्ताह तक लेना है। जिला आयुष कार्यालय द्वारा इस कार्यक्रम के लिये होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ.कमलेश शेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नम्बर 7748050774 है।


उज्जैन शहरी क्षेत्र के लिये जिला चिकित्सालय स्थित आयुष विंग एवं ऋषि नगर होम्योपैथिक औषधालय से मलेरिया ऑफ 200 होम्योपैथिक औषधी आम नागरिक भी प्रतिदिन ले सकते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आयुष विभाग के समस्त चिकित्सकगण एवं पैरामेडिकल स्टाफ प्रथम एवं द्वितीय चरण की निर्धारित तिथियों को औषधालय में उपस्थित रहेंगे।


क्रमांक 2431        अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ