15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के समारोह आयोजन की रूपरेखा तय, एडीएम ने दशहरा मैदान में बैठक लेकर दिये निर्देश
उज्जैन 10 अगस्त। 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम दशहरा मैदान पर आयोजित किया जायेगा। इस वर्ष नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के कारण राज्य शासन द्वारा निर्धारित रूपरेखा के अनुरूप स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होगा। समारोह आयोजन के सम्बन्ध में एडीएम श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्रसिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश भूरिया ने दशहरा मैदान पर सम्बन्धित अन्य विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिये।
एडीएम श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी ने बताया कि जिला स्तर पर प्रतिवर्ष अनुसार पुलिस, होमगार्ड, एसएएफ आदि द्वारा परेड का आयोजन किया जायेगा। मुख्य अतिथि द्वारा सन्देश का वाचन होगा। एडीएम श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी ने नगर निगम को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने, लोक निर्माण विभाग को मैदान पर चूरी डलवाकर मैदान को ठीक करने व बेरिकेटिंग करने, उद्यान विभाग को साज-सज्जा करने, उज्जैन विकास प्राधिकरण को माइक व्यवस्था करने, शिक्षा विभाग को कार्यक्रम के संचालन की व्यवस्था करने और जिला पुलिस बल को परेड की व्यवस्था करने एवं अन्य विभागों को विभाग से सम्बन्धित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिये कहा है। एडीएम ने पुरस्कृत होने वाले कर्मचारियों को क्रम अनुसार बैठाने के निर्देश दिये हैं।
क्रमांक 2435 एचएस शर्मा/जोशी


0 टिप्पणियाँ