"खुशियों की दास्तां" प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से व्यवसाय में बदलाव किया, पहले सीमित आमदनी होती थी, अब आमदनी बढ़ गई -पुष्पा
उज्जैन 10 अगस्त। शहर की अंबर कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय पुष्पा देवड़ा पहले सब्जी का व्यवसाय कर अपने घर-परिवार का भरण-पोषण किया करती थी। सब्जी के व्यवसाय से उन्हें काफी सीमित आमदनी हुआ करती थी। इस आमदनी में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल होता था।
श्रीमती देवड़ा को उनके एक रिश्तेदार के माध्यम से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने इसके तहत आवेदन दिया तथा उनके खाते में योजना के माध्यम से 10 हजार रुपये की राशि बतौर ऋण मुहैया कराई गई। इस राशि से उन्होंने साड़ियों का स्टाक खरीद लिया है। वर्तमान में वे अपने घर से ही साड़ियों का व्यवसाय कर रही हैं। नये व्यवसाय से श्रीमती देवड़ा को काफी आमदनी हो रही है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से उन्हें आमदनी बढ़ाने और नवाचार करने का बढ़ावा मिला है। इस हेतु वे सरकार को धन्यवाद देती हैं।
क्रमांक 2451 अनिकेत/जोशी

0 टिप्पणियाँ