Ticker

6/recent/ticker-posts

पिछले चौबीस घंटे में महिदपुर एवं घट्टिया तहसील में 30-30 मिमी वर्षा हुई, अभी तक जिले में औसत 548.6 मिमी वर्षा दर्ज

 पिछले चौबीस घंटे में महिदपुर एवं घट्टिया तहसील में 30-30 मिमी वर्षा हुई, अभी तक जिले में औसत 548.6 मिमी वर्षा दर्ज



उज्जैन 03 अगस्त। कलेक्टर कार्यालय भूअभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में महिदपुर एवं घट्टिया तहसील में 30-30 मिमी, उज्जैन में 12, खाचरौद में 3, नागदा में 5, बड़नगर में 6, झारड़ा में 28 एवं तराना तहसील में 19 मिमी वर्षा हुई है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले में औसत 16.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस प्रकार जिले में अभी तक औसत 548.6 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 373.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी।


इस वर्षा मानसून सत्र में अभी तक जिले की उज्जैन तहसील में 386 मिमी, घट्टिया में 620, खाचरौद में 525, नागदा में 566, बड़नगर में 565, महिदपुर में 661, झारड़ा में 679 एवं तराना तहसील में 387 मिमी वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि में उज्जैन तहसील में 376 मिमी, घट्टिया में 274, खाचरौद में 353, नागदा में 431, बड़नगर में 391, महिदपुर में 262 एवं तराना तहसील में 526 मिमी वर्षा हुई थी।


क्रमांक 2360       उज्जैनिया/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ