"सफलता की कहानी" पानी ने बदल दी सुगनबाई की तकदीर
उज्जैन 12 अक्टूबर। उज्जैन से 22 किलो मीटर की दूरी पर स्थित जनपद पंचायत घट्टिया मुख्यालय से चार किलो मीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत कालूखेड़ी में सुगनबाई पति जसवंतसिंह रहती हैं। इनके पास लगभग चार बीघा जमीन है। सुगनबाई को ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा योजना के अन्तर्गत कपिल धारा उप योजना में नवीन कूप निर्माण का लाभ लिये जाने की जानकारी दी गई और सुगनबाई द्वारा योजना में प्रकरण तैयार करवाकर कूप निर्माण करवाया गया, जिसकी लागत राशि 2.10 लाख रुपये थी।
कपिल धारा कूप ने हितग्राही सुगनबाई पति जसवंतसिंह का जीवन ही बदल दिया है। इससे पहले बरसाती फसल पर निर्भरता से उनके परिवार को छुटकारा मिला और कूप का लाभ मिला है। पहले सुगनबाई की इस भूमि पर मात्र सोयाबीन की फसल ली जाती थी, जो कि बरसात पर निर्भर करती थी, परन्तु अब कूप निर्माण के बाद पर्याप्त पानी की उपलब्धता होने पर सुगनबाई द्वारा अपनी असिंचित भूमि को अपने कूप से सिंचित कर रबी और खरीफ दोनों फसलें ली जाती हैं।
उक्त पैदावार से सालभर के गेहूं और सब्जी की व्यवस्था तो हो ही गई, साथ ही अतिरिक्त मुनाफा भी हुआ है। सुगनबाई ने बताया कि खेती की पैदावार बढ़ जाने से सालाना आमदनी की बढ़ौत्री हुई है। इससे बच्चों की पढ़ाई और जीवन स्तर एवं आजीविका में काफी सुधार हुआ है।
क्रमांक 3122 अनिकेत/जोशी
0 टिप्पणियाँ