Ticker

6/recent/ticker-posts

सफलता की कहानी" दीक्षा शर्मा को मिलेगा प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय सेवा पुरस्कार, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय कि संगठन व्यवस्था में किया जाएगा सम्मान

 "सफलता की कहानी" दीक्षा शर्मा को मिलेगा प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय सेवा पुरस्कार, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय  कि संगठन व्यवस्था में किया जाएगा सम्मान



उज्जैन 26 अक्टूबर । उज्जैन की रहने वाली दीक्षा शर्मा का चयन मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए हुआ है। उन्हें जल्द ही भोपाल में सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ प्रशांत पुराणिक ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय कालिदास महाविद्यालय की छात्रा दीक्षा शर्मा ने वर्ष 2018-19 में बेहतर कार्य किया है। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण कार्यों में अपना अमूल्य योगदान दिया है। इसके अलावा 2016 के सिंहस्थ मैं भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उज्जैन में कई शासकीय कार्यों को लेकर अपनी सेवा देने के लिए वह हमेशा सजग रही। यही कारण है कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मध्य प्रदेश राष्ट्रीय सेवा राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए दीक्षा शर्मा का चयन हुआ है। उन्हें जल्द ही भोपाल  में आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा। दीक्षा की इस उपलब्धि से उज्जैन का गौरव बढ़ा है।  शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य वंदना गुप्ता कार्यक्रम अधिकारी सरिता यादव व कविता जैन महेश शर्मा दिनेश सिंघल हरीश व्यास ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है


क्रमांक 3290     एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ